फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 15 माध्यमिक स्कूलों में एक से पांच दिसंबर तक होगी कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 15 माध्यमिक स्कूलों में एक से पांच दिसंबर तक होगी कोरोना जांच
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का क्रमवार कोरोना टेस्ट किया जाएगा। पहले चरण में एक से पांच दिसंबर तक जिले के 15 विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग टीम की ओर से सभी की जांच की जाएगी। इसके लिए इन विद्यालयों का चयन भी कर लिया गया है।
डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने शनिवार को बताया कि शासन एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर जनपद में संचालित सभी माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ ही अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए पहले चरण में एक से पांच दिसंबर तक चयनित स्कूलों में जांच अभियान चलेगा। इसके अंतर्गत सलेमपुर विकास खंड के बापू इंटर कॉलेज, इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, सलेमपुर, विश्वनाथ उपाध्याय इं.कॉ. मनिहारी में एक दिसंबर को सुबह 10 बजे से टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर ब्लॉक के सतासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर, डीएन इंटर कॉलेज, कन्हौली इं. कॉ. में दो दिसंबर को सुबह 10 बजे से, गौरीबाजार ब्लॉक के चंद्रशेखर आजाद इं. कॉ., बहर सिंह श्रीनेत इं. कॉ., राजकीय इंटर कॉलेज इंदूपुर में तीन दिसंबर को तथा बखरा इं. कॉ. बखरा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सवना लक्ष्मण, राजकीय उ.मा.वि.बागापार में चार दिसंबर तथा बैतालपुर क्षेत्र के लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज, अशोक इंटर कॉलेज बरपार, कृषक इंटर कॉलेज बलटिकरा में पांच दिसंबर को सुबह 10 बजे से स्कूल परिसर में ही स्वास्थ्य विभाग टीम पहुंचकर कोविड-19 की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर इस कार्य में अपना सहयोग करेंगे। शेष विद्यालयों का परीक्षण कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें