फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा से छेड़खानी, युवक पर केस

Sat, 05 Apr 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के एक महाविद्यालय की 24 वर्षीय छात्रा शुक्रवार की दोपहर पढ़कर घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में रोक कर एक युवक छेड़खानी करने लगा। पुलिस ने आरोपी युवक पर छेड़खानी व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा भाटपार रानी क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह गांव की सहेली के साथ दोपहर महाविद्यालय से घर जा रही थी। भाटपार रानी क्षेत्र का युवक छात्रा को रास्ते में रोक कर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रा को लेकर भाटपार रानी थाने पहुंच और नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि पकड़ी बाबू गांव के आरोपी युवक अभिषेक यादव पर छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें