देवरिया। कोर्ट का फर्जी फैसला तैयार कर दोहरा गृह व जलकर वसूलने और अपर जिलाधिकारी के आदेश को कोर्ट लिपिक द्वारा नगर पालिका के बाबू के पास भेजने के बजाय अपने पास दबाए रखने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने एक महिला व कोर्ट लिपिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोप है कि असमुन निशा पत्नी सफी मोहम्मद ने सदर एसडीएम न्यायालय से 21 अप्रैल 2001 को एक फर्जी फैसला तैयार करा उसे नगर पालिका परिषद देवरिया में आवास संख्या 110 के एक कमरे में अपना नाम दर्ज करा लिया। इसके बाद परिषद के एक ही आवास का दोहरा गृह कर, जलकर वसूला जाने लगा। जांच करने पर एसडीएम कोर्ट व रिकार्ड में उक्त तिथि में कोई आदेश नहीं मिला। इसकी शिकायत पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने ईओ को विधिक कार्यवाही करने का आदेश दिया। यह आदेश कोर्ट लिपिक विनीत पाण्डेय के पास पहुंचा। उन्होंने आदेश को नगर पालिका के लिपिक धनेश चन्द्र श्रीवास्तव को प्रेषित करने की जगह असमुन निशा को बचाने के लिए अपने पास दबाए रखा। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने असमुन निशा व कोर्ट लिपिक विनीत पाण्डेय के खिलाफ केस दर्ज किया है।न
हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद