तरकुलवा। दो दिन पहले जमीन के विवाद मेंं महिला और उसकी तीन बेटियों पर लाठी-डंडे व टांगी से हमला करघायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को दंपती सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के पखनटोला गांव निवासी रामेश्वर ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे उनके भाई शत्रुघ्न, उसकी पत्नी राधिका देवी व ससुर ने जमीन के बंटवारे के विवाद में गोलबंद होकर उनकी पत्नी गौरी देवी, बेटियों पूनम, अंकिता व प्रियंका को टांगी व उसके बेट से मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि दंपती समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद