फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व विधायक पर हमला करने वालों पर केस

Wed, 19 Nov 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। बहुभोज के दौरान डीजे पर डांस को लेकर पूर्व विधायक के बेटे और भाई पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने नौ लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रौनीगंगा गांव में अखिलेश की शादी के बाद उनके घर पर रविवार की रात बहुभाेज का कार्यक्रम था, जिसमें पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद के दरवाजे के सामने ही अखिलेश के परिवार के लोग डीजे बजा रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर कुछ लोग डीजे के एक कर्मचारी को मारने-पीटने लगे। यह देख पूर्व विधायक के बेटे मुकुट मणि ने विरोध किया तो वे लोग दोनों लोगों को लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया।
बीच बचाव करने गए उनके भाई अमीन पर भी हमला कर दिया। मुकुट मणि ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रौनीगंगा निवासी प्रशांत, अनीश, चिंतामणि, राजकुमार, संजय, आदित्यमणि सहित नौ के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी ने केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें