न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सपा की पूर्व विधायक फसीहा गजाला लारी और उनके बेटे मंजर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पूर्व विधायक के सह पर उनके बेटे ने रजिस्ट्री ऑफिस लेजाकर उद्योग वाली जमीन को अपने नाम से बैनामा करा ली। साथ ही ट्रैक्टर व कार आदि हड़प लिया।
पूर्व विधायक पर आरोप है कि लार थाना क्षेत्र के फतेहनगर निवासी ईंट उद्योग चलाने वाले पूर्व विधायक के चालक मंसूर आलम ने 12 अप्रैल 2022 को पूर्व विधायक, उनके पुत्र सहित दो अन्य लोगों पर बंदूक के बल पर और मारपीटकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। मंसूर ने इसकी शिकायत सलेमपुर पुलिस और एसपी से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इसके बाद मंसूर ने पिछले साल 30 अगस्त को कोर्ट में वाद दाखिल किया। उसने न्यायालय को बताया कि 1200 रुपये प्रतिमाह पर वह पूर्व विधायक की गाड़ी चलाते थे। हर महीने मिलने वाला रुपये अलग से जमा कर दूंगी। कुछ दिनों बाद मंसूर ने घर का खर्च न चल पाने के कारण सीमेंटेड ईंट उद्योग लगाने की इच्छा गजाला लारी से जाहिर की। तब पूर्व विधायक ने अपने परिचित अजय कुमार सिंह से उनकी जमीन सीमेंटेड ईंट उद्योग के लिए मंसूर को दिलवा दी।