बरियारपुर। दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाहिता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने त्वरित संज्ञान लिया है। एसपी के निर्देश पर बरियारपुर पुलिस ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी बबीता कुशवाहा पत्नी रवि कुमार कुशवाहा ने गुरुवार को एसपी से मिलकर आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर संजीव सुमन ने तत्काल स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर बरियारपुर पुलिस ने पति रवि कुमार कुशवाहा, ससुर तुलसी कुशवाहा, सास भगमानी देवी, जेठ डब्लू कुशवाहा, जेठानी पूनम कुशवाहा, ननद कोमल व बेबी कुशवाहा तथा जुम्मन, सभी निवासी बैकुंठपुर, के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस टीम आगे की जांच में जुटी हुई है। दीपक सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद