फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गृहमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में 17 सपाइयों पर केस

Sun, 22 Dec 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के पोस्टमार्टम चौराहे पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंकने और अपमानजनक टिप्पणी के मामले में सदर कोतवाली में 17 सपा नेता व कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें चार को घटना के अगले दिन पुलिस ने उठाकर 151 के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन

समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठनों, समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड व छात्र सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के पोस्टमार्टम चौराहे के पास गृहमंत्री अमित शाह का बृहस्पतिवार को पुतला दहन किया। इसके आरोप में छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कोतवाली लेकर चली आई। इनको हिरासत में लिए जाने की सूचना सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव को मिली तो कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और सीओ संजय कुमार रेड्डी से मिले। कोतवाल दिलीप सिंह ने चारों का 151 के तहत चालान कर दिया। इसके बाद गृहमंत्री का पुतला दहन व उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने व जलते हुए पुतले को राहगीरों पर फेंकने के मामले में 17 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने छात्रसभा जिलाध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष, सलोहा जिलाध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष तथा मुराद सूरज, आयुष दयाशंकर यादव, अमित, अजीत यादव, सिंटू, मनीष सिंह, सैथवार धीरज, हरिकेश यादव रूपेश अनिल, प्रेमप्रकाश व अन्य तमाम कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल दिलीप सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें