फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ नामजद समेत 12 पर छेड़खानी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बंद कमरे में छेड़छाड़ का मामला, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दहेज के लिए प्रताड़ित करने और रिश्तेदार की मदद से कमरे में बंद कर छेड़खानी करने वाले ससुराल के लोगों व रिश्तेदार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के रहने वाली एक महिला की शादी देवरिया शहर के सीसी रोड से सटे एक मोहल्ले में हुई है। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। विरोध पर पीटा गया। कई बार पंचायत के बावजूद ससुराल वालों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। ससुराल वालों के रिश्तेदार जो गोरखपुर जिले के कुसुम्ही क्षेत्र के निवासी हैं वे दोस्तों के साथ आए और बंद कमरे में छेड़खानी की। कई दिनों कमरे में बंद रखा गया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब जाकर पीड़ित महिला ने एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र से मिलकर व्यथा सुुनाई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मानवेंद्र सिंह, जानकी सिंह, सूर्यबदन सिंह समेत आठ नामजद समेत चार अज्ञात लोगों पर बलवा, छेड़खानी, मारपीट का केस दर्ज किया है। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें