फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल
विज्ञापन

घरवालों का आरोप, पहले प्रेम के जाल में फंसाया और फिर शादी झांसा देकर संबंध बनाए
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। प्रेम जाल में फंसाकर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा से संबंध में बनाने और फिर उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को पीड़िता की मां ने इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
सलेमपुर कोतवाली अंतर्गत एक गांव के युवक की रिश्तेदारी खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में है। एक वर्ष पूर्व रिश्तेदार के पड़ोस की युवती से युवक को प्यार हो गया। दोनों छुपकर मिलने लगे। प्रेमी छात्रा को शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। छात्रा प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो प्रेमी वादे से मुकरने लगा। जिद्द करने पर प्रेमी ने छात्रा को धमकाते हुए उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के नाम से फेसबुक आईडी चलाता था
खुखुंदू। छात्रा ने घरवालों से बताया है कि उसका प्रेमी उसी के नाम पर फेसबुक आईडी चलाता था। इसके अलावा उसके आधार कार्ड पर सिम कार्ड भी ले रखा है। जो अश्लील फोटो भी वायरल हुई है। उसे इसी आईडी से पोस्ट किया गया है। इसे लेकर पीड़ित परिवार और गांव वालों में बड़ा आक्रोश है। घरवालों का आरोप है कि फोटो वायरल करने की शिकायत करने पर प्रेमी उल्टे धमकियां भी दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें