फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकानदार की पिटाई कर रकम लूटने वाले बदमाशों पर केस

Sun, 05 Nov 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना थाना क्षेत्र के भगड़ा पुल पर रात को हुई वारदात
विज्ञापन

आधी रात तक लूट की घटना को मारपीट बताती रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेसी
रुद्रपुर। दुकानदार की पिटाई कर गले से सोने का चेन और 10 हजार रुपये लूट के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक नामजद और तीन अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बाद आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। घटना के बाद एकौना पुलिस लूट की वारदात को गलत बताते हुए मारपीट का दावा कर रही थी। एसपी तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस ने लूट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के कोठा गांव निवासी अरविंद मद्धेशिया एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी चौराहा पर किराना की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात अरविंद दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे, अभी वह करहकोल मार्ग पर भगड़ा पुल पर पहुंचे थे कि बाइक सवार चार युवक उन्हें रोक कर पिटाई करने लगे। उनके पास मौजूद 10 हजार रुपये नकद, गले से सोने का चेन लूट लिया। दुकानदार की बाइक भी बदमाशों ने तोड़ दिया। रात को जब दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की तो बाइक की टक्कर में मारपीट होने की बात कह रही थी, लेकिन एसपी तक मामला पहुंचने के बाद शनिवार को पुलिस ने एकौना थाना क्षेत्र के खोपा गांव निवासी गुलशन यादव और तीन अज्ञात पर लूट, मारपीट और बाइक तोड़ने का केस दर्ज किया है। एसओ अर्चना ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें