देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के धनौती रजडीहा गांव में शनिवार की शाम बाइक की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया। रजडीहा गांव का किशन (14), शनिवार की देर शाम को अपनी मां के साथ घर जा रहा था। इसी बीच गांव में किशन बाइक की चपेट में आ गया। वह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। किशन दिव्यांग है। लोगों के सहयोग से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद