फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों ने तहसील में प्रदर्शन किया

Tue, 29 Mar 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
गोलउथा के कोटेदार के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन करते कार्डधारक
विज्ञापन
रुद्रपुर में मरवटियां राजा और गोलउथा के कार्डधारकों ने मंगलवार को कोटेदार के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। ट्राली से सैकड़ों की संख्या में आए कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने उस पर गल्ला हड़पने का आरोप लगाया। कार्डधारकों ने पात्र गृहस्थी कार्ड बनाने में धनउगाही की शिकायत की। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन आपूर्ति निरीक्षक को देकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


गोलउथा गांव के कार्डधारक चंद्रशेखर मिश्र, मोहन मिश्र, रामरतन, कैलाश, भकोल आदि ने कहा कि उनके गांव का सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान मरवटियां राजा से संबद्घ है। यहां का कोटेदार गरीबों का अनाज हड़प लेता है। बीते माह में उसने किसी भी कार्डधारक को सरकारी अनाज नहीं दिया। उन्होंने कोटेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कार्डधारको ने कहा कि किरोसिन तेल और अनाज की घटतौली झेलना कार्डधारकों के लिए आम बात है लेकिन हर एक दो माह के अंतराल पर कोटेदार गरीबों का पूरा राशन हजम कर जाता है।

प्रदर्शनकारियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। उन्होंने कोटेदार पर पात्र गृहस्थी का कार्ड बनवाने के नाम पर रकम वसूलने का आरोप लगाया। कार्डधारकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन पूर्ति निरीक्षक को देकर अनियमिता की जांच कराने की मांग की। एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर तहसील का घेराव करने की चेतवानी दी। प्रदर्शन करने वालों में जंगली, रामरुप, हीरा, रामबली,नंदकुमार आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें