फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के चांदपार तिराहे से पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों का नाम पंकज कुमार निवासी परसौनी और विकास कुमार निवासी पुरनाछापर बताया गया है, जो पशु तस्करी के संगठित गिरोह से जुड़े हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी भटनी क्षेत्र से बिहार में पशुओं की तस्करी करते थे। जुलाई माह में सल्लहपुर गांव के पास पुलिस ने दोनों को पशुओं और पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से रिहा होने के बाद दोनों फिर से तस्करी के धंधे में सक्रिय हो गए।
डीएम और एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। शनिवार को पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को चांदपार तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर पशु तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें