रुद्रपुर। करहकोल मार्ग पर शनिवार की सुबह एक कार पलट गई। कार में सवार दो लोगों को हल्की चोटें आईं। वे गाड़ी छोड़कर भाग निकले। लोग मौके पर पहुंचे तो कार से 110 बोतल हरियाणा निर्मित शराब की बोतलें मिलीं। रुद्रपुर-करहकोल मार्ग से होकर गाड़ियां गोरखपुर और बनारस आदि जिले को जाती हैं। शनिवार की सुबह एक कार पिंड़रा गांव के निकट स्कूल के बगल में पलट गई। कार चालक व बगल की सीट पर बैठे एक युवक को हल्की चोटें आईं। दोनों युवक गाड़ी से निकलकर भाग गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो गाड़ी से गिरकर शराब की कुछ बोतलें फूट गई थीं। तलाशी ली गई ताे गाड़ी में 110 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। संवाद