खुखुंदू। करौदी काटा मोड़ के पास सड़क पार करते समय कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दोनों अधेड़ सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
गोरखपुर जिले के जंगल सिकड़ी खोराबार निवासी सुभाष यादव (56) और कुशीनगर जिले के पिपरा झाम थाना कसया निवासी दिग्विजय यादव उम्र (55) एक बाइक से खुखुंदू क्षेत्र के कुसहां गांव में रिश्तेदारी में आ रहे थे। बाइक दिग्विजय चला रहे थे। सुभाष देवरिया तक बस से आए और इसके बाद दोस्त दिग्विजय वहां से बाइक से लेकर चले।
करौदी काटा के पास सड़क पार करते समय कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद सुभाष का देवरिया तो दिग्विजय का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि स बाइक और कार कब्जे में ले लिया गया है।