तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर सोनहुला रामनगर के नौका टोला के पास कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों को सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी अभिषेक यादव (17) गांव के ही प्रकाश प्रसाद (25) के साथ बाइक से तरकुलवा बाजार करने आ रहे थे। ग्राम सोनहुला रामनगर के नौका टोला के करीब देवरिया से कसया जा रही कार ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठा युवक हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद