फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विद्युत पोल से टकराई कार, पोल टूटने से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। गोरखपुर-देवरिया मुख्यमार्ग पर कस्बे के रामपुर चौराहे के समीप शुक्रवार की आधी रात में एक कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। पोल के क्षतिग्रस्त होनेसे रामपुर चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर से संबद्ध क्षेत्रों में कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शनिवार की सुबह विद्युत कर्मियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करके आपूर्ति चालू कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार आधी रात के करीब गोरखपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक कार इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित एक विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। तार के टूटे पोल से सट जाने के कारण उसमें भी करंट आ गया। चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना बिजली निगम को दी। कोई हादसा न हो, इसलिए उस इलाके की बिजली आपूर्ति रोक दी गई। शनिवार की सुबह वैकल्पिक व्यवस्था के करके विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई।
अवर अभियंता मोहम्मद सलमान खान ने बताया कि कार की ठोकर से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट का है। इसे ठीक करने की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है। विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार मद्धेशियाने बताया कि टूटे विद्युत पोल के स्थान पर नया पोल लगाने का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें