फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में हंगामा किया

Sat, 26 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
रोजगार मेला में आए अभ्यर्थियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
देवरिया में रोजगार मेले में कम कंपनी के आने से नाराज अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। केंद्रीय मंत्री और अन्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों का कहना था कि यहां बुलाकर उनके साथ छल किया गया है।
विज्ञापन


देवरिया सांसद और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने अपने मंत्रालय की ओर रोजगार मेला का आयोजन कराया है। बताया गया था कि इसमें देश की नामी कंपनी आएंगी और साक्षात्कार के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मेला लगा था। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

अभ्यर्थी तो साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे थे, लेकिन यहां उम्मीद से काफी कम कंपनियां आईं जो कंपनी आईं उसमें तमाम अभ्यर्थी साक्षात्कार नहीं दे सकते थे। दोपहर बाद तक इंतजार करने के बाद भी जब कंपनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार लेने नहीं आए तो अभ्यर्थी गुस्से में आ गए।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। अभ्यर्थियों का कहना था कि उनके साथ छल किया गया है। उन लोगों के योग्यता के अनुरूप यहां कंपनी नहीं आई है। यह छलावा है। जिम्मेदार लोगों ने उनके साथ मजाक किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाकर मामला शांत कराया। सदर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी का कहना है कि अभ्यर्थी नाराज होकर हंगामा करने लगे थे। उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें