फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सहवा इंटर कॉलेज से जिगनी तक नहर की पटरी पक्की होगी

Sat, 18 Jul 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। सहवा इंटर कॉलेज से जिगनी बाजार गांव तक मुख्य नहर की पटरी पक्की होगी। यह मार्ग अभी खड़ंजा है।
विज्ञापन

इसे पिच बनाए जाने की स्थानीय स्तर पर मांग की जा रही थी। पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव बनाकर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। हाटा नहर क्षेत्र के सहवा गांव स्थित लोहिया इंटर कॉलेज से होकर जिगनी बाजार गांव होते हुए शामपुर की तरफ जाती है। सहवा से जिगनी गांव तक नहर की दक्षिणी पटरी खड़ंजा है। सहवा गांव में इंटर कॉलेज के अलावा एक अन्य विद्यालय सहित पीएमश्री विद्यालय भी है। इस रास्ते धनौती, टीलाटाली, शामपुर, जंगलबेलवा, पिपरा मदन गोपाल सहित कई गांव के विद्यार्थियों का आना-जाना होता है।सहवा गांव के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए महवा, बालेश्वर चौराहा, जंगल बेलवा होते हुए चार किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

छात्रों को विद्यालय आने-जाने में मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। दो किमी लंबे इस मार्ग को पिच कराए जाने के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल पर पैमाइश कर पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव बनाकर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें