फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिलाओं के भेष में आए थे चोरी करने, पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के भेष में आए थे चोरी करने, पकड़े गए
विज्ञापन

मईल (देवरिया)। थाना क्षेत्र के तेलिया कला गांव में महिलाओं के भेष में चोरी करने आए दो युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। शनिवार को पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
तेलिया कला गांव में बृहस्पतिवार की रात सीता राजभर के घर में महिला के भेष में दो युवक घुसकर मोबाइल फोन लेकर भागने की फिराक में थे, तभी घरवालों ने उन्हें देखकर शोर मचाया। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। लोगों ने दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों की पहचान मऊ जिले के मधुबन थाना के चक्की मूसा डोभी गांव निवासी भवन चौहान व तेलिया कला निवासी मिंटू के रूप में हुई है। उन दोनों के पास से मोबाइल फोन व पांच सौ रुपये बरामद किए गए। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें