फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक के घर हमला, दोस्त को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के घर हमला, दोस्त को मारी गोली
विज्ञापन

रुद्रपुर। मामूली विवाद में पिपरचफ्फा गांव के हमलावरों ने जमुनही गांव के एक युवक के घर धावा बोलकर उसके एक दोस्त की पिटाई करने के बाद पैर में गोली मार दी। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के घर में तोड़फोड़ भी की। घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। उसके पैर में गोली फंस गई है। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार की देर रात को हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमुनही निवासी किशन पांडेय गांव में बकरी और चूजे पालन का काम करते हैं। शुक्रवार की रात उन्होंने अपने व्यापारी मित्र रामचक निवासी आयुष गुप्ता को दावत पर बुलाया था। रात नौ बजे उनके घर के सामने सड़क पर दो लोग आपस में विवाद कर रहे थे। किशन के अनुसार, विवाद करने वाले नशे में थे। किशन के भाई ने मोबाइल फोन से टार्च जलाकर उन्हें पहचानने की कोशिश की। इस पर विवाद करने वाले नाराज होकर मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल फोन की छीनाझपटी में कुछ विवाद हो गया। विवाद करने वाले दोनों ने पिपरचफ्फा गांव में कॉल कर कई लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव में लाठी-डंडे और असलहे से लैस होकर आए हमलावरों में महिलाएं भी थीं। वहां से आए लोगों ने किशन के घर पर हमला बोल दिया। किशन और उसके परिवार के लोग घर से भाग गए। किशन के दोस्त आयुष को आरोपियों ने पकड़ लिया। उन्हें लाठी-डंडे और रॉड से जमकर पीटने के बाद पैैर में गोली मार दी। हमलावरों के जाने के बाद आयुष के परिवार के लोगों को जानकारी दी गई। मौके पर आयुष के चाचा राजीव गुप्ता पहुंचे। वह आयुष को जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल युवक के चाचा ने बताया कि आयुष का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी है। सिर में चोट लगने से कभी-कभी वह बेहोश हो जा रहे हैं। पैर में गोली फंस गई है। प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें