फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: केबल में फाल्ट, सैकड़ों घर अंधेरे में

Tue, 07 Apr 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। रेवली गांव में बिजली का केबिल फाल्ट होने की वजह से दो दिन से लोगों की रात अंधेरे में कट रही है। गर्मी में बिजली के अभाव में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रेवली में लार उपकेंद्र के फरिआंव डीह हाईडिल से बिजली सप्लाई आती है। रविवार दोपहर को ट्रांसफार्मर से गांव में जाने वाला केबिल फाल्ट हो गया। इस कारण 100 से अधिक घरों की सप्लाई बंद हो गई। लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।
ग्रामीण प्रदीप कुमार मिश्र, धीरज मिश्र, कृपाशंकर, टुन टुन मिश्र, अजय, विकास, अवध किशोर, दीना नाथ, भोला, काशी आदि का कहना है कि गांव की बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल नहीं की गई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई राजशरन सिंह ने बताया कि केबल मंगाया गया है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें