देवरिया। सलेमपुर क्षेत्र के मनिहारी गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह मशरूम का व्यवसाय करता है और देवरिया से सलेमपुर की ओर ई-रिक्शा से लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बस ने उसके वाहन को टक्कर मार दी।
घायल की पहचान अर्जुन (33) पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गाजीपुर जिले का निवासी है। वर्तमान में थाना भलुअनी क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में रहकर मशरूम बेचने का कार्य करता है। ब्यूरो