घांटी बाजार। भटनी से भिंगारी की तरफ जाने वाले मुख्य सड़क पर बरसात के दिनों में उगी झाड़ियां राहगीरों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं। झाड़ियां पटरियों तक फैल कर सड़क के किनारे आ गई हैं। राहगीर जब गुजरते हैं तो सामने से आ रही बड़ी गाड़ियों से अपने आपको बचाने के लिए झाड़ियों में जाना मजबूरी हो जाता है। भटनी से घांटी बाजार जाते समय इस सड़क इमिलिया गांव के आगे सड़क के किनारे फैल गई है। सुबह सड़क के किनारे टहलने के लिए लोग निकलते है। अंधेरा होने के कारण सामने से आ रही वाहनों से बचने के लिए झाड़ियों मे जाना उनकी मजबूरी बन जाती है। यह सड़क उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ती है। कोई बड़ा हादसा न हो इस लिए सड़क के किनारे फैली झाड़ियों को समय रहते साफ करना जरूर है।
क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमेश्वर नाथ तिवारी, प्रवीण कुमार राय, डाॅ. टीवी सिंह, आशुतोष द्विवेदी आदि का कहना है की सड़क के किनारे उगी झाड़ियों को काट कर हटा दी जाती तो राहगीरों के लिए अच्छा होता है। संवाद