फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया-हाटा मार्ग पर 21 मार्च से चलेगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज ने ग्रामीण जनता सेवा के तहत तैयार किया प्लान
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया-हाटा मार्ग पर 21 मार्च से रोडवेज बस चलेगी। इस मार्ग से जुड़े गांवों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। परिवहन निगम ग्रामीण जनता सेवा के तहत इसको संचालित किया जाएगा। इसकी मंजूरी निगम से मिल गई है।
विज्ञापन


देवरिया से हाटा जाने वाले मार्ग पर अब तक सरकारी बस सेवा का अभाव था। इससे कारण यात्रियों को मजबूरन डग्गामार वाहनों और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता था। इन वाहनों के संचालक मनमाना किराया वसूलते रहे हैं। क्षमता से अधिक यात्रियों के बैठने से यात्रा करने वाले भी काफी परेशान रहते हैं। रोडवेज की बस सेवा शुरू होने यात्रियों को अब काफी सुविधा होगी। साथ ही किराया भी उचित लगेगा। इससे टैक्सियों का किराया स्वत: नियंत्रित हो जाएगा। इस बस को अभी दो फेरा चलाने की तैयारी है। रिस्पांस अच्छा मिलने पर परिवहन निगम फेरे बढ़ा सकता है। इसके शुरू होने से देवरिया हाटा मार्ग के करीब तीन दर्ज गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। एआरएम कपिलेदव प्रसाद ने बताया कि देवरिया हाटा मार्ग पर बस संचालित करने की मांग काफी दिन से हो रही थी। अब इसको पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें