फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लंबी दूरी वाले मार्गों पर बढ़ाई गईं बसें

Sat, 26 Oct 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
वाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। दीपावली, छठ पर्व को ध्यान में रखकर परिवहन निगम ने लंबी दूरी वाले मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 29 अक्तूबर से 10 नवंबर तक दिल्ली रूट पर नौ, कानपुर पर 12 और लखनऊ के लिए 11 सेवाओं का संचालन किया जाएगा। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

त्योहारों पर बाहर रहकर नौकरी करने वाले लोग वापसी करते हैं। एक साथ यात्रियों के वापसी करने से अक्सर ट्रेनों और बसों में भीड़ की स्थिति रहती है। ऐसे में यात्रियों को सहूलियत मिले इसके लिए परिवहन निगम की ओर से लंबी रूट के मार्गों पर बसों को बढ़ाने का फैसला किया गया है। देवरिया डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि 29 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक दिल्ली रूट पर नौ, कानपुर के लिए 12 और लखनऊ के लिए 11 बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ी तो लखनऊ व कानपुर के लिए अनुबंधित बसों को भी भेजा जाएगा। बाहर से आने वाले यात्रियों को लोकल रूटों पर जाने के लिए अनुबंधित बसों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। 29 अक्टूबर से 10 नवंबर तक कौन सी अनुबंधित बस कहां और किस समय चलेगी, इसका निर्धारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें