फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहारों पर बढ़ेंगे बसों के फेरे, रक्षाबंधन पर बहनों को मुक्त यात्रा

Sun, 09 Aug 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए रोडवेज ने बसों का फेरा बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

देवरिया बस अड्डे से रोजाना 232 बसों का संचालन होता है। सबसे अधिक बसें गोरखपुर रूट पर चलती हैं। त्योहारों के दौरान जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां जरूरत के अनुसार बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। रक्षाबंधन पर बहनें निशुल्क यात्रा करेंगी।
देवरिया बस अड्डे से विभिन्न रूटों के लिए प्रतिदिन करीब 250 बसों का संचालन किया जाता है। ऐसे में रोडवेज यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के संचालन की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े और उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा हो। यात्रियों की संख्या के आधार पर ही अलग-अलग रूटों पर बसों के अतिरिक्त चक्कर तय किए जाएंगे।
यात्रियों की संख्या बढ़ने की स्थिति में बस अड्डे पर अतिरिक्त इंतजाम भी किए जाएंगे। रोडवेज की ओर से त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ के अनुसार बसों का संचालन करने की तैयारी की जा रही है।
अगस्त-सितंबर के त्योहारों पर बढ़ेगी भीड़ : अगस्त और सितंबर में लगातार पड़ने वाले त्योहारों के दौरान रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से शुरू होकर रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा और अनंत चतुर्दशी तक त्योहारों का सिलसिला चलेगा। ऐसे में यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज डिपो की ओर से बसों के चक्कर बढ़ाने और भीड़ के अनुसार अतिरिक्त इंतजाम करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें