चुनकी। लार कस्बा के पिपरा चौराहा पर राजस्थान से छपरा जा रही बस के चालक को अचानक चक्कर आ गया संयोग ठीक था कि गाड़ी सड़क के किनारे जाकर रुकी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो जाता। बस में सवार यात्री सहम गए। लोगों ने चालक को सीएचसी पहुंचाया।
शनिवार को लगभग एक बजे राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा के लिए एक निजी बस जा रहा था। बस अभी लार के पिपरा चौराहा सरकारी अस्पताल के सामने पहुंचा कि चालक मनीष को चक्कर आ गया। संयोग ठीक था कि गाड़ी धीमी गति में थी इस लिए किनारे जा कर रुकी। सकुशल गाड़ी रुकने के बाद सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। गाड़ी रुकने के बाद बस में सवार यात्री चालक को उतार कर सीएचसी ले गए जहां इलाज हुआ। बस में लगभग 55 यात्री सवार थे।