फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार दिन बाद भी नहीं हुई युवती के शव की शिनाख्त

Mon, 03 Jun 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता रेल लाइन किनारे नमक डालकर दफनाए गए युवती के शव मामला
विज्ञापन

सीओ बोले आज होगा पोस्टमार्टम, तब पता चलेगा कैसे हुई है मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव के रेल लाइन किनारे नमक डालकर दफनाए गए युवती के शव की चार दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास जारी है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में रेल लाइन किनारे बृहस्पतिवार को मिले युवती के शव को कुत्ते नोच रहे थे। शव से दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने मौके पर जाकर देखा था तो शव का सिर और एक हाथ ऊपर दिखाई पड़ा। बाकी शरीर जमीन के अंदर था। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने 18-20 वर्षीय युवती का का शव होना बताया। हालांकि, चेहरा स्पष्ट नहीं होने से शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सबसे खास बात यह रही कि खोदाई के दौरान मिट्टी के साथ नमक भी निकला। इससे प्रतीत हो रहा था कि हत्यारे पूरी तैयारी के साथ शव को दफन किए थे। पुलिस ने शव की पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया था। चार दिन समय बीतने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुलिस सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस खजुरी करौता, पकड़ी खास, करकटही परसिया, मकुनही और बतरौली पांडेय गांवों पर नजर गड़ाए है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि लगातार शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है। मगर अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें