फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो गांवों के जले ट्रांसफाॅर्मर बदले, बिजली आपूर्ति बहाल

Wed, 04 Jun 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के दो गांवों के ट्रांसफाॅर्मर एक सप्ताह से जले हुए थे। ग्रामीण उमस और प्रचंड गर्मी से बेहाल थे। ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने के लिए ग्रामीण रोजाना बिजली निगम के अधिकारियों का चक्कर लगा रहे थे, मगर उनके कान पर जूं नहीं रेंग रहा था।
इस समस्या को अमर उजाला ने तीन जून के अंक में प्रकाशित किया। खबर छपते ही बिजली निगम के जिम्मेदारों ने दोनों गांवों के जले ट्रांसफाॅर्मर को बदलवा दिए और बिजली आपूर्ति चालू करा दी। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पोखरभिंड और कैथवलिया में लगे 25-25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर भीषण गर्मी के बीच ओवरलोड होने के चलते पिछले सप्ताह सोमवार को जल गए थे। इसे बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने काफी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने इसकी ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत की गई। उपभोक्ता लगातार विद्युत उपकेंद्र पर चक्कर काट रहे थे, लेकिन ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जा रहे थे।
बिजली निगम के अधिकारी, ग्रामीणों की समस्या को लगातार नजरअंदाज कर रहे थे। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खराब ट्रांसफाॅर्मर को 24 घंटे में बदलने का आदेश दे रखा है। अब नया ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया गया है। पोखरभिड़ा के इंताफ खान, मिस्टर खान, शहाबुद्दीन शेख, मोहम्मद शाबिर, कादिर और कैथवलिया के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश राव, राजेश राव, मोटू आदि का कहना है कि एक सप्ताह से गांव में अंधेरा था। उमर और भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। ट्रांसफॉर्मर लग जाने से राहत मिली है।
विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा के अवर अभियंता लवकेश सिंह ने बताया कि दोनों गांव के जले ट्रांसफाॅर्मर बदल कर आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें