फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सेंधमारी कर घर में हुई चोरी, चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के रामपुर दुल्लह गांव के आलोक प्रसाद ने पुलिस को नामजद शिकायत कर घर में चोरी का आरोप लगाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र के रामपुर दुल्लह गांव के आलोक प्रसाद ने पुलिस को शिकायत कर आरोप लगाया कि शनिवार को दिन में वह परिवार के साथ दुकान पर चले गए। इसी बीच शाम तीन बजे के करीब बगल के कुछ लोगों ने घर की कच्ची दीवार में सेंधमारी कर घर में दाखिल होकर गेहूं सहित 1500 रुपये नकदी चुरा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रविवार शाम को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसओ अमित कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित आलोक प्रसाद की शिकायत पर गांव के ही छट्ठू प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी का सामान भी बरामद हो गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें