रुद्रपुर। नगर में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। शाम सात बजे से एसडीएम हरिशंकर लाल के नेतृत्व में बस स्टेशन पर सड़क की पटरियों और नाली पर काबिज लोगों को बेदखल किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन प्रशासन ने अपना अभियान जारी रखा।
बस स्टेशन पर नगर पंचायत के बुलडोजर के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने शाम सात बजे से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। यहां रामचक चौराहे से बस स्टैड तक सड़क की पटरी को खाली करा दिया गया।
इस दौरान सीओ हरिराम यादव, एनटीआर अनिल तिवारी, ईओ नितेश गौरव, कोतवाल कल्याण सिंह सागर और भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। एसडीएम हरिशंकर लाल ने कहा कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। रोज शाम पांच बजे से नगर में अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी। अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा पटरी और नाली पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराकर उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।