फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फतेहपुर में पीड़ित परिवार से मिले बसपा के प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 01 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
फतेहपुर में मृतक धनंजय के पुत्र संजीव पाल से मिलकर सांत्वना देते बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। सोमवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने धनजंय पाल के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल फतेहपुर आया था।
प्रदेश अध्यक्ष ने एसपी विक्रांत वीर से वारदात के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम हरिशंकर लाल और सीओ हरिराम यादव से इस जघन्य अपराध का तत्काल खुलासा करने को कहा। साथ ही सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। यहां गुंडा, अपराधी माफिया बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल है।
उन्होंने कहा कि कौशांबी में एक बेटी की निर्मम हत्या के बाद कार्रवाई करने के बजाय पुलिस उल्टे पीड़ित परिवार पर ही कहर ढाने लगी। ज्यादातर गरीब, मजलूम दबे कुचले बहुजन लोगों को बेरहमी से मार दिया जा रहा है। बसपा फतेहपुर में हुई नृशंस हत्या की निंदा करती है।
पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ तो बसपा बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। मैं बहन मायावती के निर्देश पर परिवार से मिलने आया हूं। परिवार को न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों से बात हो चुकी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवान दास, पूर्व एमएलसी विजय प्रताप, मंडल कोऑर्डिनेटर इंदल राम, जिलाध्यक्ष अंबरीश कुमार, उपेंद्र मास्टर, छेदी मास्टर रामदरश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें