फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व समाज का हित बसपा में सुरक्षित

Sat, 09 Apr 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बसपा के कार्यक्रम में रामअचल राजभर को चांदी का हाथी भेट करते बसपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
सलेमपुर में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने कहा कि सर्व समाज का हित बहुजन समाज पार्टी में ही सुरक्षित है। कांग्रेस और भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति के लिए जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा ने लोगों से झूठा वादा कर सत्ता हासिल की। वह दो साल के कार्यकाल में कोई वादा पूरा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को बापू इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित भाईचारा बनाओ कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। इस दौरान दूसरे दलों का दामन छोड़कर सैकड़ों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि बसपा की हर नीति सर्व समाज के लिए समर्पित है। समाजवाद का नारा बुलंद करने वाली सपा परिवारवाद में सिमटकर रह गई है। प्रदेश की 21 करोड़ की आबादी सपा की सरकार में असुरक्षित है। अपराधों का इस कदर ग्राफ बढ़ा है कि आम लोग दहशत में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। दलित और पिछड़ों के विकास करने के नाम पर देश में सर्वाधिक भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने राज किया है। लेकिन आज भी गरीबी जस की तस है। बसपा को चुनाव फतह करने से रोकने के लिए दूसरे दल के नेता साजिश कर रहे हैं। अध्यक्षता फागू राजभर ने की।

इस दौरान रामअशीष माथुर, जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद, अमित सिंह सिट्टू, अभयनाथ त्रिपाठी, नीरज वर्मा, मुरली मनोहर जायसवाल, संजय भारती, कमलेश यादव, प्रमोद गौतम, लोकनाथ त्रिपाठी, विनय दुबे, संजीव, विनय सिंह, सभाकुंवर कुशवाहा, श्रवण प्रसाद, रमाकांत भारती, मिट्ठू राजभर, डा. दिलीप, ओमप्रकाश, संजय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें