फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनगुनिया की चपेट में बसपा नेता

Tue, 25 Oct 2016 10:47 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बसपा नेता कामेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। देश के कई हिस्सों में कोहराम मचाने के बाद चिकनगुनिया अब देवरिया में पांव पसार रही है। रुद्रपुर के एक बसपा नेता चिकनगुनिया से जूझ रहे हैं। बरहज से एक बालिका की बीमारी से मौत की सूचना है। चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य महकमा अनभिज्ञता जता रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देवरिया में चिकनगुनिया के मच्छर नहीं हैं। कुछ लोग दिल्ली से संक्रमित होकर आ सकते हैं।
विज्ञापन


माहीगंज के बसपा नेता कामेश्वर सिंह का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह दस दिन पहले रिश्तेदार से मिलने दिल्ली गए थे। घर पहुंचने पर बीमार हो गए। डॉक्टरों ने बसपा नेता के ब्लड टेस्ट में चिकनगुनिया के लक्षण पाए। बरहज के गडौना के छट्ठू प्रजापति की दस वर्षीय बेटी बेबी की चिकनगुनिया से सोमवार रात मौत हो गई।

उसका इलाज देवरिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वह सात दिन से बीमार थी। उसके अंदर चिकनगुनिया का लक्षण पाए गए थे। इस बाबत सीएमओ डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि चिकनगुनिया एक नये तरह का बुखार है। इस तरह की बीमारी देवरिया में नहीं पाई गई है। यदि किसी मरीज को जरूरत पड़ी तो इलाज जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें