बसपा ने जारी की तीसरी सूची, 10 प्रत्याशी घोषित
देवरिया। बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को जिला पंचायत के विभिन्न वार्डों के लिए उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने बताया कि बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी ही पार्टी का झंडा, बैनर व पोस्टर लगाएंगे।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 12 से सुभावती देवी पत्नी बांकेलाल गोंड, वार्ड संख्या 13 से परमानंद गौतम पुत्र सुखराज प्रसाद, वार्ड संख्या 14 से धनेश यादव पुत्र रामाज्ञा यादव, वार्ड संख्या 23 से अनिता देवी पत्नी संजय कुमार, वार्ड संख्या 30 से अनिता मिश्रा पत्नी अरुणेश मिश्रा, वार्ड संख्या 31 से डॉ.रविंद्र कुमार पत्नी महेश प्रसाद, वार्ड संख्या 32 से नथुनी प्रसाद पुत्र स्व.बालकृष्ण, वार्ड संख्या 35 विमलेश उर्फ जनक कुशवाहा पुत्र देवराज कुुशवाहा, वार्ड संख्या 53 से ओमप्रकाश गौतम पुत्र स्व.रामचंद्र, वार्ड संख्या दो से अब्दुल रब्ब पुत्र मु.ताहिर अली को प्रत्याशी बनाया गया है।