फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय में ड्यूटी के दौरान बीएसएफ के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेघालय में ड्यूटी के दौरान बीएसएफ के जवान की मौत
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के हरनहीं गांव निवासी और बीएसएफ के जवान मृत्युंजय चतुर्वेदी (50) की मेघालय में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। विभाग के अधिकारियों द्वारा मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

हरनहीं गांव निवासी मृत्युंजय चतुर्वेदी बीएसएफ के जवान थे। उनकी पोस्टिंग मेघालय में थी। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की रात 12 बजे उन्होंने वीडियो कालिंग की थी। जबकि रविवार को विभागीय अधिकारियों ने उनके मौत की सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही पत्नी माया देवी, पुत्र सुभग और पुत्री पायल दहाड़ें मारने लगीं। पिता की मौत से पायल और सुभग सदमें में आ गए। जिन्हें देवरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत्युंजय के मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उनका शव सोमवार को गांव आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें