फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान के घर पहुंचे डीएम

Wed, 24 May 2017 10:41 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
ट्रेनिंग के दौरान दम तोड़ने वाले बीएसएफ जवान के घर डीएम सुजीत कुमार बुधवार को पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। ट्रेनिंग के दौरान दम तोड़ने वाले बीएसएफ जवान के घर डीएम सुजीत कुमार बुधवार को पहुंचे। घरवालों से मिलकर ढांढस बंधाया और कानूनी प्रक्रिया के तहत हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। घरवालों ने सीएम को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा।     
विज्ञापन


अड़िला गांव निवासी अनिल उपाध्याय बीएसएफ के जवान थे। जम्मू-काश्मीर के राजौर में ट्रेनिंग के दौरान 12 मई को अचानक बीमार होने से उनकी मौत हो गई। 14 मई को भागलपुर के काली चरणघाट पर घरवालों ने शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर दाह संस्कार रोक दिया और डीएम को बुलाने व सीएम से बात कराने की जिद पर अड़ गए।

इसकी वजह से करीब तीन घंटे तक शव का अंतिम संस्कार रुका रहा। घाट पर सीडीओ राजेश त्यागी और एएसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा पहुंचे और अनिल के बेटे पवन से बात की। इसके बाद घरवाले माने और दाह संस्कार हुआ। डीएम अड़िला गांव में पीड़ित परिवार के घर करीब चार बजे पहुंचे और घरवालों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी। बीएसएफ जवान की पत्नी अर्चना देवी ने मांगपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें