फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों की कम उपस्थिति पर बीएसए नाराज

Thu, 30 Jul 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने बृहस्पतिवार की सुबह बैतालपुर एवं गौरी बाजार विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कहीं लापरवाही और कम नामांकन पर कड़ी चेतावनी जारी की गई। बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय बुलआ में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई।
सुबह 10 बजे बीएसए बैतालपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बलुआ पहुंचे। कक्षा एक से आठ में 51 नामांकित बच्चों में से 30 छात्र उपस्थित मिले।
विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक होने के बावजूद छात्रों का कम नामांकन, डिजिटल हाजिरी में लापरवाही और विद्यालय की रंगाई-पुताई न होने पर बीएसए ने नाराजगी जताई।
उन्होंने चेतावनी देते हुए स्कूल चलो अभियान के तहत ग्राम प्रधान से मिलकर नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, बच्चों की उपस्थिति रिपोर्ट रोजाना खंड शिक्षा अधिकारी को भेजने तथा ड्रेस में नहीं आने वाले बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद बीएसए करीब 11:02 बजे गौरी बाजार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर पहुंचे। यहां 81 नामांकित बच्चों में 51 बच्चे मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान बीएसए ने कक्षा दो की छात्रा निधि से गणित के गुणा, भाग एवं घटाना के सवाल पूछे, जिसका छात्रा ने तुरंत व सटीक उत्तर दिया।
इससे प्रभावित होकर बीएसए ने निधि को चॉकलेट देकर पुरस्कृत किया और अन्य बच्चों का हौसला बढ़ाया।
इससे पूर्व सुबह करीब 9:15 बजे बैतालपुर क्षेत्र के जमुना गांव पहुंचे। यहां प्राथमिक में 78 में से 46 तथा उच्च प्राथमिक में 56 में से 42 छात्र उपस्थित मिले। मध्याह्न भोजन में रोटी और दाल बनी थी। प्रधानाध्यापक कक्ष की स्थिति काफी दयनीय पाए जाने पर प्रधानाध्यापक चंदन सिंह को तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

यहां दो शिक्षकों को छोड़कर शेष अध्यापकों व शिक्षामित्रों की डायरी अधूरी मिली। इस पर उन्हें नियमित रूप से डायरी भरने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें