फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत : चाचा ने छह साल की भतीजी से दुष्कर्म के बाद की हत्या

Thu, 12 Feb 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग / प्रतापपुर (देवरिया)। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को रिश्तों को शर्मसार करते हुए पट्टीदारी के चाचा ने अपनी छह वर्षीय भतीजी के साथ गेहूं के खेत में दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने लाश को झरही नदी के किनारे फेंक दिया। गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा-दो में पढ़ने वाली जब दोपहर में खाना खाने घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। बच्ची का शव झरही नदी में मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी होने पर एएसपी व सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान घटना से नाराज लोगों ने कुछ देर तक प्रतापपुर-मैरवा मार्ग को भी जाम किया था।
विज्ञापन



छात्रा गांव के प्राथमिक विद्यालय की दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे बच्ची का चाचा स्कूल पहुंचा और प्रधानाचार्य से अनुमति लेकर बच्ची को अपने साथ ले गया। उसने प्रधानाचार्य को बताया कि घर के लिए शैंपू व कुछ जरूरी सामान बच्ची के हाथ भेजना है। प्रधानाचार्य का कहना है कि रिश्ते में चाचा होने के कारण विश्वास कर छात्रा को उसके साथ भेज दिया। दोपहर में जब टोले के कई बच्चे अपने-अपने घर गए, लेकिन यह बच्ची नहीं पहुंची तो घरवालों ने खोजना शुरू किया। आरोपी भी गांव वालों के साथ बच्ची की खोजबीन में जुट गया। इसी बीच किसी बच्चे ने बताया कि आरोपी ही बच्ची को लेकर गया था। इसके बाद आरोपी को पकड़ पूछताछ हुई। बच्ची के गायब होने की जानकारी पर प्रधानाचार्य ने भी गांव वालों को बताया कि बच्ची का चाचा ही छात्रा को लेकर गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के झरही नदी के किनारे बेहोश होने की जानकारी दी। लोग वहां पहुंचे तो नदी में किनारे ही बच्ची का शव पड़ा था।




बच्ची का शव नदी के किनारे मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मृतका के चाचा पर ही आरोप है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार सिंह, एएसपी, दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें