फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन के विवाद में सगे भाइयों में मारपीट

Sat, 20 Sep 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। महुई श्रीकांत गांव में जमीन के विवाद मे दो सगे भाइयों ने आपस में मारपीट कर ली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शनिवार को शांतिभंग में दोनों का चालान कर दिया। महुई श्रीकांत गांव निवासी राकेश यादव और बृजेश यादव के बीच शुक्रवार को जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट हो गई। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन




..

चार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



खुखुंदू। पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग गांवों से चार न्यायालय के वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। शेरवां बभनौली गांव निवासी योगेन्द्र यादव को एक अलग केस में न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। जबकि महुई श्रीकांत गांव के एक दूसरे केस में उसी गांव निवासी दुर्गेश, सत्यम और श्यामली यादव को कोर्ट से बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी हाजिर नहीं हो रहे थे। न्यायालय ने इन सबके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। पुलिस ने शनिवार को चारों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि दोनों गांवों के चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें