फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन पॉक्स से भाई -बहन की मौत

Sun, 26 Mar 2017 11:27 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पिपरा तुलसी गांव में चिकन पॉक्स की चपेट में आने से भाई और बहन की मौत हो गई। अभी भी गांव के कई लोग इससे पीड़ित है। इससे स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण किया और बीमार लोगों को दवाइयां बांटी। वहीं जांच के लिए 47 लोगों के खून का नमूने लिए गए।
विज्ञापन

पिपरा तुलसी गांव निवासी 19 वर्षीय कुलदीप राय गोरखपुर के झारखंडी में रहकर इंटर की पढ़ाई करता था। 19 मार्च को सुबह वह घर आया था। उसी दिन तेज बुखार हुआ और शरीर पर दाने निकल गए। कम्हरिया चौराहा पर एक प्राइवेट डॉक्टर से दवा लिया। लेकिन राहत नहीं मिला। इसके बाद वह गोरखपुर चला और वहीं एक होम्योपैथी चिकित्सक से इलाज करा रहा था। 22 मार्च की रात को गोरखपुर आवास पर खून की उल्टी होने लगी और मौत हो गई। इसके पहले से इसकी बहन रुचि राय (17) चिकन पॉक्स से पीड़ित थी। इसका इलाज देवरिया के किसी डॉक्टर के यहां चल रहा था। 24 मार्च को अचानक तबीयत ज्यादे बिगड़ गई। घर वाले उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 25 मार्च की रात को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा गांव की सुुुनीता राय 35, शिल्पी राय 22, अन्नया 6, समर 7, अनुराग राय 22 भी चिकन पॉक्स से प्रभावित है। भाई और बहन की मौत के बाद रविवार को उप मुख्य चिकित्साधीकारी डॉ. डीवी शाही, सलेमपुर चिकित्साधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सिंह, राजू भूषण पांडेय, एसआई जीतेन्द्र मिश्र, डॉ. अरशद खान अपने मातहतों के साथ गांव में पहुंचे। चिकन पाक्स से पीड़ित लोगों को दवा और इससे बचाव के लिए जरूरी जानकारी दिया। चिकित्साधीक्षक डॉ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव पर डॉ. अरशद खान, स्वास्थ्य निरीक्षक और आशा को नजर रखने के लिए कहा गया है। सुबह और शाम को प्रत्येक दिन यह रोगियों के बारे में रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें