फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच स्लाटर हाउस सील

Sun, 26 Mar 2017 11:24 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्लाटर हाउस सील कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मानक को दरकिनार कर चल रहा स्लाटर हाउस सील कर दिया गया। उसका लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया। कुछ दिन पूर्व एसडीएम की जांच में कई खामियां मिली थी। इस पर ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन तय समय के अंदर ठेकेदार ने जवाब नहीं दिया। इस यह कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन

कुशीनगर में स्लाटर हाउस बंद करने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। इसे देखते हुए कस्बा सलेमपुर में जिला पंचायत के चाहरदीवारी में चल रहा स्लाटर हाउस को सील करने कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन रविवार को पहुंचा। प्रशासन को वहा देख लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। कुछ देर बाद लार नगर निवासी ठेकेदार सना मरगुब के पति मरगुब लारी पहुंचे और उनकी मौजूदगी में स्लाटर हाउस सील किया गया। वहां बंद एक कमरे को कुछ दिन बाद ठेकेदार के लोगों ने खाली करने को कहा। इस पर एसडीएम तल्ख हो गए और तत्काल कमरा खाली करने की बात कही। प्रशासन का तेवर देख ठेकेदार ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरा खाली कराया। इस दौरान जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरिओम नरायण चन्द्र, सीओ आजय कुमार राय, खुखुन्दू एसओ नीतिश श्रीवास्तव, प्रभारी कोतवाल शशिकांत पांडेय समेत भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। एसडीएम जयप्रकाश ने बताया कि मानक के अनुसार स्लाटर हाउस संचालित नहीं हो रहा था। ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया था। नहीं देने पर सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें