फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार की टक्कर से देवर-भाभी घायल

Sat, 26 Sep 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। बृहस्पतिवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। देवतहा गांव निवासी प्रदीप सिंह (30) और राम दुलारी देवी (38) बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। एक स्कूल के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि कार कब्जे में ले ली गई है और चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें