फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूमि विवाद में जीजा और साली में मारपीट

Fri, 21 Nov 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव में ससुराल की जमीन को लेकर बृहस्पतिवार को नवासे पर रह रही 30 वर्षीय महिला और उसके बहनोई में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस बहनोई को पकड़कर थाने ले गई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

श्रीकांत गांव निवासी विद्यावती देवी की ससुराल क्षेत्र के खिरसर गांव में है। वह नवासे पर मायके में ही रहती है। विद्यावती का आरोप है कि मायके की जमीन उनके समेत चारों बहनों में बंटी है।
फिर भी बड़े बहनोई आए दिन अधिक हिस्से पर कब्जा करना चाहते हैं। मामला न्यायालय में भी चल रहा है। बृहस्पतिवार को बड़े बहनोई हमारे हिस्से की जमीन की जोताई करा रहे थे। मना किया तो मारपीट करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष के लालबहादुर यादव निवासी हरचरनपुर थाना मदनपुर का आरोप है कि विद्यावती देवी हिस्से की भूमि देना नहीं चाह रही हैं। जब भी अपने हिस्से की जमीन की जोताई कराने जाता हूं तो वह विवाद करती हैं। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें