फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में भाई-बहन को पीटा

Fri, 20 Nov 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के गौरकोठी चकिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक युवती और उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता नुरैशा खातून के अनुसार, यह घटना 16 नवंबर की दोपहर करीब एक बजे हुई। फैयाज अहमद उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह अपने साथियों के साथ उग्र हो गया। आरोप है कि पांच लोगों ने घर पर चढ़कर गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया। हमले में नुरैशा खातून का हाथ टूट गया। उसके भाई आबिद के सिर में भी गंभीर चोट आई है।
नुरैशा खातून की शिकायत पर पुलिस ने फैयाज, रियाज अंसारी, इसराफिल अंसारी और अब्दुल अंसारी समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें