फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोते समय भाई और मां पर हमला

Sun, 08 Jun 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। पड़री झिल्ली पार गांव में शुक्रवार की देर रात में सोते समय सगे भाई ने बेटे और बहू समेत कुछ अन्य अज्ञात के साथ भाई और मां पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

दोनों को चोटें आई हैं। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पड़री झिल्ली पार गांव निवासी दयाशंकर सिंह शुक्रवार की रात करीब 10:15 बजे घर पर बरामदे में सो रहा था। आरोप है कि उसी समय सगे भाई अपने बेटे और बहू सहित अन्य अज्ञात के साथ मिलकर लाठी-डंडे से उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले के दौरान शोर मचाने पर बीच-बचाव करने जब दयाशंकर सिंह की मां जयंती देवी पहुंची तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमले में दयाशंकर सिंह को काफी चोटें आई हैं। विवाद के दौरान मौके पर ग्रामीणों ने पहुंच कर बीच-बचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। दोनों घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें