फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यूपी-बिहार को जोड़ने वाला खनुआ नदी का पुल जर्जर

Sun, 28 Jun 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव के समीप खनुआ नदी पर बना उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाला भटनी-बलुआ अफगान मार्ग का पक्का पुल बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। वर्षों से मरम्मत के अभाव और भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण पुल की ढलाई की कंक्रीट कई स्थानों से पूरी तरह उखड़ चुकी है। इससे पुल के भीतर की लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन

यह पुल बलुआ अफगान समेत मधवा टोला, डेमुसा, गोईता टोला, सिंहपुर, हंकारपुर, मूसेहरी बाजार तथा बिहार के विजयीपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। प्रतिदिन हजारों ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और छोटे-बड़े वाहन इसी पुल से होकर गुजरते हैं। पुल की जर्जर हालत के बावजूद लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर सफर करने को विवश हैं। लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई अथवा नए पुल का निर्माण स्वीकृत नहीं किया गया तो भविष्य में यह संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पुल की तत्काल मरम्मत कराने तथा सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है।
भूमि विकास बैंक के सभापति सुमेश्वरनाथ तिवारी, डॉ. सत्यनारायण शर्मा, सुधांशुनाथ तिवारी और शुभम यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि पुल की बदहाल स्थिति को देखते हुए प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें