फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए गांव-गांव चलेगा अभियान

Sun, 28 Jun 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैतालपुर। संचारी एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए एक जुलाई से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को बैतालपुर ब्लॉक सभागार में ब्लॉक स्तरीय तैयारी बैठक हुई। इसमें संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बीडीओ अविनाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गांवों में नियमित साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, फॉगिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और जनजागरूकता गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने प्रत्येक विभाग से निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा।
पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी ने कहा कि माइक्रोप्लान के तहत पशुओं से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही सुअरबाड़ों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। यूनिसेफ प्रतिनिधि विजय श्रीवास्तव ने बताया कि 1 से 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान के दौरान स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और गांवों में जागरूकता रैली, गोष्ठी एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होंगे। जलभराव वाले स्थानों पर लार्वा रोधी दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा, जबकि आशा एवं एएनएम घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीओ पंचायत चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी, प्रदीप कुमार सिंह, अभय मणि, सरिता गुप्ता, श्रीप्रकाश विश्वकर्मा, पंकज, रिंकी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें